गोपालगंज जिले में ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत, तय समय पर पढ़ाएंगे शिक्षक

 गोपालगंज। जिले में शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक नई पहल करते हुए ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार से यह व्यवस्था लागू कर दी गई, जिसके तहत चयनित शिक्षक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को पढ़ाएंगे।

जिला शिक्षा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिन शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन कक्षाओं के लिए लगाई गई है, उन्हें तय तिथि व समय पर जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर कक्षाओं का संचालन करना होगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को अधिक सुलभ बनाना है।

साथ ही सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित शिक्षकों को समय पर विद्यालय से मुक्त करें, ताकि वे निर्धारित समय पर कक्षाएं ले सकें। इस व्यवस्था की निगरानी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर से भी की जाएगी, ताकि ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

इसके लिए गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के विशेषज्ञ शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये शिक्षक सप्ताह के अलग-अलग दिनों में कक्षाएं लेकर अधिक से अधिक छात्रों को लाभान्वित करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि यह पहल छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी शिक्षकों और संबंधित पदाधिकारियों से इस व्यवस्था को गंभीरता से लागू करने और सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top