
मेरठ। स्कूटी पर सवार दो मुस्लिम युवकों ने स्कूल जा रही किशोरी से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध करते हुए बीच सड़क पर एक आरोपित को थप्पड़ जड़ दिए। इस पर युवक ने बात न मानने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी।
लोगों के आने पर दोनों फरार हो गए। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उनकी पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बीते दिनों की फुटेज भी खंगाली तो उसमें यह बात भी सामने आई कि मुख्य आरोपित बिलाल साथियों के साथ मिलकर रोज स्कूल जातीं लड़कियों का पीछा करता है।
एएसपी कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि रेलवे रोड क्षेत्र के एक निजी स्कूल की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की 14 वर्षीय बेटी 23 अप्रैल को ट्यूशन जा रही थी। रास्ते में बिलाल उर्फ छोटा निवासी कोटला मीट बाजार ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विरोध जताते हुए किशोरी जाने लगी तो बिलाल सामने खड़ा हो गया। इस पर पीड़िता ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। घर आकर किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
इसमें किशोरी द्वारा बिलाल को थप्पड़ मारने की भी फुटेज मिल गई। साथ ही यह भी सामने आया कि बिलाल साथी अरशम के साथ स्कूटी पर छात्रा का पीछा करता था।
पुलिस ने बिलाल को पकड़कर पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उनका गिरोह है, जो स्कूल और ट्यूशन जाती हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने अरशम को भी गिरफ्तार कर लिया।
चोरी की स्कूटी पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट
बिलाल ने बताया कि स्कूटी अरशम की है। स्कूटी भावनपुर के राली चौहान गांव में खड़ी कर रखी है। पुलिस ने स्कूटी बरामद कर चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि स्कूटी अर्जुन के नाम पर रजिस्टर्ड है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्कूटी चोरी कर नंबर प्लेट बदल दी थी, वह इसी पर सवार होकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते थे।
वह सिर्फ वही स्कूटी चुराते हैं जो किसी हिंदू नाम पर रजिस्टर्ड होती थी। बिलाल ने लड़कियों को बताने के लिए अपना उपनाम छोटा रखा हुआ है। पुलिस ने बताया कि वह दो बच्चों का पिता है। वह भाई की मीट की दुकान पर भी काम करता है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है।

