सपा सांसद इकरा हसन का आरोप: भाजपा ने 90 लाख वोट काटकर जीता बंगाल चुनाव, लोकतंत्र का उड़ाया मजाक

बागपत। कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने कहा कि जिस तरह भाजपा चुनाव जीत रही है, उससे लोकतंत्र खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 90 लाख वोट काटकर भाजपा ने चुनाव जीता है। 27 लाख लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन उनकी वोट बनने से पहले ही चुनाव करा दिए गए।

सांसद इकरा हसन का महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया

रविवार को बागपत में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के आवास पर सांसद इकरा हसन का महिलाओं ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि यदि 27 लाख लोगों को नाम मतदाता सूची में आता तो शायद परिणाम कुछ और होता। इससे बेहतर तो यह है कि भाजपा चुनाव कराए बिना ही अपनी जीत घोषित कर दें, क्यूं लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं।

ये झूठे लोग है

महिला बिल का विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये झूठे लोग और इन्हें झूठा ढोंग करने के अलावा कुछ नहीं आता। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, भारत केसरी राजू पहलवान, हाजी तराबुद्दीन, संजीव त्यागी, काला प्रधान, तरूण यादव, शफीक सलमानी, इरफान खान मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top