
मुजफ्फरपुर। On Spot Electricity Solution: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए राज्य सरकार और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” शुरू करने का निर्णय लिया है। इस विशेष अभियान की शुरुआत 19 मई 2026 से होगी।
समस्याओं का मौके पर समाधान
एक्स पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार बिजली बिल में गड़बड़ी हो, नया कनेक्शन लेना हो या फिर अन्य बिजली संबंधी परेशानी, अब उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में ऑन-द-स्पॉट समाधान उपलब्ध कराया जाएगा।
विभाग के अनुसार शिविर में बिजली बिल सुधार, नया कनेक्शन, मीटर से जुड़ी शिकायत, लाइन खराबी और अन्य तकनीकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
हर महीने पंचायत में लगेगा शिविर
बिजली विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर सीधे पंचायत स्तर पर लगाया जाएगा, ताकि ग्रामीण इलाकों के लोगों को आसानी से सेवाएं मिल सकें।
9 मई से होगी शुरुआत
विभाग ने बताया कि इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 19 मई 2026 से होगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
राज्य सरकार का मानना है कि इस पहल से बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी और लोगों को पारदर्शी व त्वरित सेवाएं मिलेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

