रेवाड़ी निकाय चुनाव के बाद खूनी संघर्ष, विजय जुलूस पर हारे प्रत्याशी के समर्थकों का हमला; पूर्व पार्षद सहित कई घायल

रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर 14 के मोहल्ला नई बस्ती में बुधवार दोपहर बाद नवनिर्वाचित पार्षद का विजय जुलूस निकालते समय हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में पूर्व पार्षद सहित कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया! मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 में तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, जिनमें पूर्व पार्षद एडवोकेट चंदन यादव, राजकुमार शर्मा व सोम गुर्जर शामिल थे। मतगणना के बाद एडवोकेट चंदन यादव को विजयी घोषित किया गया था।

पहर बाद नवनिर्वाचित पार्षद व उसके समर्थ को द्वारा विजय जुलूस निकाला जा रहा था। जैसे ही विजयी जुलुश हारे हुए प्रत्याशी सोम गुर्जर के घर के समीप पहुंचा तो अचानक उसके समर्थकों ने हमला कर दिया।

अचानक हमले से मची भगदड़ 

अचानक हुई हमले के बाद वहां भगदड़ मच गई। हमला करने वालों में पुरुष व महिलाएं शामिल थी! हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

हमले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए! फिलहाल मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top