यूपी के कुंदरकी स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बैंक मैनेजर की कार से आए युवकों ने स्टेशन मास्टर को पीटा, वीडियो बनाने पर भड़के

कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार सुबह चेन पुलिंग होने पर स्टेशन मास्टर और यात्रियों के बीच बहस हो गई। जिसका वीडियो बनाने के दौरान यात्री और स्टेशन मास्टर के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने बैंक आफ इंडिया की शाखा प्रबंधक की कार में सवार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जीआरपी को शिकायती पत्र दिया है। मामले में जीआरपी जांच कर रही है।

दरअसल चंदौसी के लक्ष्मीगंज मुहल्ला निवासी मुमताज जहां कुंदरकी में बैंक आफ इंडिया में शाखा प्रबंधक हैं। मंगलवार को चंदौसी से उनकी बहन करीना गाड़ी संख्या 54391 अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर से कुंदरकी आईं थीं। मुमताज जहां अपनी कार से उन्हें लेने रेलवे स्टेशन पहुंची थीं।

सुबह दस बजे ट्रेन कुंदरकी स्टेशन पहुंची। जिसके बाद ट्रेन में चेन पुलिंग हो गई। स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र कुमार और रेलकर्मी राजीव कुमार चेन पुलिंग वाले कोच में पहुंचे। उसी कोच से शाखा प्रबंधक की बहन करीना उतरीं तो उन पर चेन पुलिंग का आरोप लगाया गया। इसी दौरान रेल कर्मियों से उनकी बहस शुरू हो गई।

उधर शाखा प्रबंधक के साथ कार में आए दो युवक भी बहस होते देख वह मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो रेलकर्मी वीडियो बनाने लगा। आरोप है इसी दौरान दोनों युवकों ने स्टेशन मास्टर प्रवेंद्र कुमार और रेल कर्मियों के साथ मारपीट की। इससे स्टेशन पर हंगामा हो गया। बाद में आरोपित मौके से भाग गए।

स्टेशन मास्टर ने कार संख्या यूपी 38 एके 7827 नंबर के खिलाफ जीआरपी को शिकायती पत्र दिया है। जीआरपी गाड़ी नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी में है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top