गुरुग्राम के चकरपुर में युवक ने की आत्महत्या, कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट

गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र के चकरपुर गांव में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस की जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान चकरपुर गांव निवासी 24 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। उसकी करीब दो वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है और पंकज भी ट्रांसपोर्ट में वाहन चलाने का काम करता था।

बताया गया कि बुधवार रात करीब नौ बजे पंकज बाहर से घर लौटा और पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी उसे बुलाने के लिए ऊपर पहुंची। कई आवाज देने के बाद भी कमरे का दरवाजा न खोलने पर परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी।

परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पंकज चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर चकरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

जांच अधिकारी एएसआई परमवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं और फिलहाल कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। जांच की जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top