गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरकर J&K बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत, छोटी सी लापरवाही से उजड़ा परिवार

गुरुग्राम। सेक्टर 52 स्थित सुशांत एस्टेट सोसायटी की 15वीं मंजिल के शॉफ्ट से गिरकर जम्मू कश्मीर बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई।

वह गीली मैट को साफ करने के लिए साफ्ट के पास खड़े हुए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृत युवक की पहचान जम्मू के रहने वाले 37 वर्षीय आदिल अहमद के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह जेएंडके बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे।

एसी साफ करने के बाद गीला हो गया था मैट 

बैंक की तरफ से ही इस सोसायटी में इन्हें रहने के लिए 12वीं मंजिल पर फ्लैट दिया गया था। इनके साथ इनकी पत्नी और दो बच्चे भी रहते हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण यह घर पर ही थे।

दोपहर करीब दो बजे इन्होंने घर का एसी साफ किया गया था। उसका पानी नीचे मैट पर गिर गया था। इससे वह गीली हो गई थी। आदिल गीली मैट को साफ करने के लिए 15वीं मंजिल पर बने शॉफ्ट के पास गए थे।

इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह शॉफ्ट में नीचे गिर गए। तेज आवाज आने पर सोसायटी के गार्ड मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आदिल को निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां शाम को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top