बुलंदशहर में ट्रांसफार्मर और केबिल में लगी आग से बिजली गुल, अफरातफरी

बुलंदशहर। किला मार्ग पर रखे 400 केवी के ट्रांसफार्मर और एबीसी केबिल में आग लग गई। जिससे घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रही और दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। उधर ट्राली ट्रांसफार्मर के जरिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई।

खुर्जा क्षेत्र के किला मार्ग पर न्यूशिवपुरी कालोनी में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सड़क किनारे रखा हुआ है। रात करीब दस बजे अचानक ट्रांसफार्मर से चिंगारी उठी। जिसके बाद ट्रांसफार्मर और एबीसी केबिल में आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने फोन करके ऊर्जा निगम और दमकल विभाग अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पानी डालते हुए आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से दर्जनों घरों की विद्युत आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही।

हालांकि, गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

इसके लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने ट्राली ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति सुचारू कराई। वहीं सोमवार सुबह को ट्रांसफार्मर को विभाग के कर्मियों ने देखा, तो जलने के कारण आई खराबी और एबीसी केबिल को ठीक की गई, जिसके बाद उसी ट्रांसफार्मर को शुरू कर दिया गया।

ऊर्जा निगम के एसडीओ अविनाश चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर और एबीसी केबिल में आग लग गई थी। ट्राली ट्रांसफार्मर के जरिए आपूर्ति सुचारू कराई गई। वहीं उसी ट्रांसफार्मर को ठीक कराते हुए आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top