जहानाबाद में पोस्टमार्टम विवाद में डॉक्टरों से मारपीट व बदसलूकी, सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप

जहानाबाद। जिले के भेलावर ओपी क्षेत्र में सोमवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय चातर गांव के एक युवक दीपक कुमार की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। 

घटना के बाद पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन हेड कटिंग मशीन न होने के कारण डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इस पर उग्र स्वजन व ग्रामीणों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट कर दी। 

पुलिस ने भी उनसे बदसलूकी व दुर्व्यवहार किया

डॉक्टरों का कहना था कि युवक के सिर में गोली लगी है, बगैर मशीन के पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने में असुविधा होगी और रिपोर्ट भी प्रभावित होगी। डॉक्टरों का यह भी आरोप है कि मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उनसे बदसलूकी व दुर्व्यवहार किया। 

पुलिस के वरीय अधिकारी ने डॉक्टर का कॉलर पकड़ लिया। इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने मंगलवार को सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अब पटना भेजा गया है।

किसी भी मरीज का इलाज नहीं किया गया 

सदर अस्पताल में सुबह से आए किसी भी मरीज का इलाज नहीं किया गया है। डॉक्टरों की मांग है कि पुलिस के वरीय अधिकारी आकर घटना के लिए माफी मांगें और मारपीट करने वालों लोगों पर कानूनी कार्रवाई करें, तभी ओपीडी सेवा चालू की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top