
प्रतापगढ़। मुस्लिम युवक ने प्रेम में हिंदू किशोरी को दगा दे दिया। वह उसे घर से ले गया और फिर शहर में रखकर दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद घर के पास लाकर छोड़ गया। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन आरोपितों पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण का केस दर्ज कर लिया। इसके बाद एक आरोपित से पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसके पैर में गोली लग गई।
घर के निकट अचेत अवस्था में मिली थी किशोरी
अंतू के एक गांव की 13 वर्ष की लड़की को अपने प्रेम जाल में खमपुर दिलीपपुर के गुड्डू खान ने फंसा लिया था। उसकी लड़की के गांव में रिश्तेदारी है। वहां आने-जाने के दौरान लड़की का भरोसा जीतकर प्रेम का बहाना किया। इसके बाद सोमवार की रात वह कार से उसे घर से ले गया। वह भोर में घर से 100 मीटर दूर अचेत दशा में मिली। पुलिस उसे मां के साथ अंतू थाने ले गई।
चलती कार में किया गया सामूहिक दुष्कर्म
अंतू थाने में सीओ सिटी प्रशांत राज भी पहुंचे। उन्होंने लड़की से घटनाक्रम की जानकारी ली। लड़की ने बताया कि गुड्डू व उसके बाद उसके दोस्त सुहेल ने चलती कार में उससे दुष्कर्म किया। सुबह होने के पहले घर के पास छोड़कर भाग गए।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
किशोरी की मां की तहरीर पर खमपुर गांव निवासी गुड्डू, इरफान और सुहेल के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
एक आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
आरोपितों की तलाश के दौरान एसओ अभिषेक सिरोही ने टीम संग आरोपित सुहेल पुत्र निजाम को रोका। वह तमंचे से पुलिस पर फायर करने लगा। जवाबी फायरिंग में सुहेल के एक पैर में गोली लग गई। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि घटना का केस दर्ज करके एक आरोपित मुठभेड़ में पकड़ा गया है। लड़की आरोपितों से पूर्व परिचित थी। अन्य दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है।

