
बांदा। बुंदेलखंड के बांदा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार को भी लगभग 47 डिग्री के आसपास ही है। औरैया, इटावा व फतेहपुर भी इसी स्तर पर हैं।मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मई महीने में बांदा का 75 साल का नया रिकार्ड है।
वर्ष 1951 से अब तक बांदा में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी थी। पहले का रिकार्ड 47.4 डिग्री था, जो 25 अप्रैल 2026 को व 30 अप्रैल,2022 को दर्ज किया गया था। अब 0.2 डिग्री बढ़कर नया रिकार्ड बन गया है। बांदा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश व दुनिया में सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है, ऐसा माना जा रहा है।
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. दिनेश साहा ने बताया कि पश्चिम से आने वाली सूखी और गर्म हवा तापमान को बढ़ा रही है।

