पेट्रोल से 5 को जलाने वाले और वृद्धा ने दम तोड़ा; लोगों के जेहन में एक ही सवाल- आखिर कन्हाई को क्या मिला?

पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के राजाराम की गली में श्री श्याम मंदिर से बीस गज की दूरी पर बुधवार को दिन में पेट्रोल छिड़कर परिवार को आग लगाने के दौरान झुलसे कन्‍हाई ने दम तोड़ दिया। 

एनएमसीएच में आग से झुलसी पुरुषोत्‍तम अग्रवाल की 70 वर्षीय पत्‍नी नीलम देवी की मौत हो गई। इससे पहले पुरुषोत्‍तम अग्रवाल भी जिंदगी की जंग हार गए थे। अब तक तीन की मौत हो गई है। 

पूर्व पत्नी मोनी व पुत्र सूरज की आईसीयू में, बड़े पुत्र का इलाज जारी

वहीं कन्हाई द्वारा पेट्रोल डाल आग लगाने से गंभीर रूप से झुलसी उसकी पूर्व पत्‍नी मोनी कुमारी उर्फ प्रिया व उसके दोनों पुत्र आयुष और सूरज का एनएमसीएच की आईसीयू में इलाज जारी है।

दिल दहला देने वाली इस घटना में आरोपित समेत तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। मोनी के मौजूदा पति गोविंद अग्रवाल ने 24 घंटे के अंदर पहले पिता और दूसरे दिन मां को खाजेकलां घाट पर मुखाग्नि दी।

चौक थाना क्षेत्र के पुआ गली निवासी मोनी उर्फ प्रिया ने शराबी पति कन्हाई कुमार से ऊबकर 15 अप्रैल को राजा राम लेन गली निवासी गोविंद अग्रवाल उर्फ गप्पू से कोर्ट मैरिज कर ली थी। 

कर्ज चुकाने के लिए गोविंद से तीन लाख 47 हजार लेने के बाद 13 अप्रैल को कन्हाई ने तलाकनामा पर सहमति से हस्ताक्षर भी किया था।

अचानक बुधवार को प्रतिशोध में आकर कन्हाई ने तलाकशुदा पत्नी के ससुराल में घुसकर पत्नी, छोटा पुत्र, वृद्ध दंपति पर पेट्रोल छिड़क कर माचिस जला शरीर को आग के हवाले कर दिया।

आग लगाने के दौरान कन्हाई भी बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद चौक थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने आग से झुलसे चारों को बारी-बारी से निकालकर थाना की गाड़ी से एनएमसीएच भेजा था। 

24 घंटे में पुत्र ने खाजेकलां घाट पर पिता-माता को दी मुखाग्नि

बुधवार को दिन में पिता पुरुषोत्तम अग्रवाल की मौत के बाद इकलौते पुत्र गोविंद अग्रवाल ने खाजेकलां घाट पर मुखाग्नि दी।

गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे मां नीलम देवी का अंतिम संस्कार पुत्र ने विद्युत शवदाह गृह में किया। खाजेकलां घाट पहुंचे मोहल्ले के लोग मर्माहत थे और गोविंद को ढाढस बंधा रहे थे।

सबके जेहन में एक ही सवाल कौंध रहा था कि वृद्धा दंपत्ति, तलाकशुदा पत्नी व छोटे बच्चों को जलाकर कन्हाई को आखिर क्या मिला?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top