
गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला अदालत के रिकॉर्ड रूम में रविवार को लगी भीषण आग के बाद सोमवार को लोक निर्माण रेस्ट हाउस में 21 अदालतें अस्थायी रूप से संचालित की गईं।
अदालतों के कामकाज को सुचारु रखने के लिए जिला अदालत का बाकी बचा रिकॉर्ड भी वाहनों के जरिए रेस्ट हाउस पहुंचाया गया।
रेस्ट हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 50 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

वहीं, पेशी पर आने वाले लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जहां उन्हें उनकी अदालत और कोर्ट नंबर की जानकारी दी जा रही है। दिनभर परिसर में वकीलों, पक्षकारों और आम लोगों की आवाजाही बनी हुई हैं।

