गुरुग्राम: DIG के घर टला बड़ा हादसा, महंगी कारों को भारी नुकसान; दीवार गिरने से चपेट में आया घर

बादशाहपुर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में तेज आंधी के दौरान सेक्टर-22बी स्थित एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घटना बृहस्पतिवार शाम करीब 7.30 बजे की है। जब एक मकान में चल रहे स्टिल्ट प्लस चार मंजिला निर्माण की एक दीवार अचानक पड़ोसी मकान में गिर गई। दीवार गिरने से सीआरपीएफ के डीआईजी टीकाराम मीणा के घर को भारी नुकसान पहुंचा है।

हादसे में घर की बाउंड्री वाल क्षतिग्रस्त हो गई और परिसर में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय डीआईजी टीकाराम मीणा स्वयं घर पर मौजूद थे।

सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए
डीआईजी टीकाराम मीणा ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। पड़ोसी मकान मालिकों की अनुमति या एनओसी लिए बिना निर्माण किया जा रहा था। निर्माणकर्ता द्वारा आसपास के मकानों की दीवारों का भी बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा था।

घटना के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया
पीड़ित परिवार ने पहले ही 19 मई को एस्टेट ऑफिसर को लिखित शिकायत देकर निर्माण कार्य में अनियमितताओं और सुरक्षा संबंधी खतरे की जानकारी दी थी, लेकिन शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। अब दीवार गिरने की घटना के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निर्माण कार्य तुरंत रुकवाने, भवन योजना और सुरक्षा प्रमाणपत्रों की जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top