खत्‍म हो सकता है VIP कल्‍चर, अब इनको भी देना पड़ सकता है Toll Tax

नई दिल्‍ली। भारत में नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। इन पर सफर करते हुए लोगों को Toll Tax देना पड़ता है। वहीं कुछ VIP बिना टैक्‍स दिए ही टोल प्‍लाजा से निकल जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस तरह के VIP लोगों को भी अब टोल टैक्‍स देना पड़ सकता है। सरकार इस पर क्‍या तैयारी कर रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

खत्‍म हो सकता है VIP कल्‍चर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देशभर में जल्‍द ही टोल प्‍लाजा पर वीआईपी कल्‍चर को खत्‍म किया जा सकता है। हालांकि अभी सरकार या सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

मंत्रालय को दिया सुझाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हाई लेवल कमेटी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को सुझाव दिया है कि टोल टैक्‍स के नियमों में बदलाव कर फ्री कारों की लिस्‍ट को कम या पूरी तरह खत्‍म किया जा सकता है। फिलहाल इस प्रस्‍ताव पर विचार किया जा रहा है, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है।

क्‍या होगी नई व्‍यवस्‍था
जानकारी के मुताबिक अगर इस तरह का फैसला लिया जाता है तो फिर सरकारी वाहनों को भी फास्‍टैग एनुअल पास का उपयोग करना होगा। जिसके लिए हर वाहन को 3075 रुपये का भुगतान करना होगा।

दफ्तर से वापस मिल सकता है पैसा
अगर कोई अधिकारी टोल प्‍लाजा पर भुगतान करता है तो उसे नई व्‍यवस्‍था के तहत अपने दफ्तर से भुगतान किए गए टोल टैक्‍स की कीमत को वापस दिया जा सकता है।

किसे मिलती है छूट
मौजूदा व्‍यवस्‍था के मुताबिक देश में नेशनल हाइवे पर सफर करते हुए करीब 25 संवैधानिक पदों पर बैठे व्‍यक्तियों के साथ ही सेना, अर्धसैनिक बल, मजिस्‍ट्रेट, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस सहित कई अधिकारियों को भी टोल टैक्‍स देने से छूट मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top