गुरुग्राम के सुशांत लोक बिजनेस टावर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी बुझाने में जुटे

गुरुग्राम। सुशांत लोक फेज एक स्थित बिजनेस टावर में रविवार शाम अचानक आग लग गई। आग पांचवी मंजिल पर बने ऑफिस में लगी है।

बताया जाता है कि रविवार होने के कारण ऑफिस में छुट्टी थी और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। धुएं का गुबार दिखने पर लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। डीएलएफ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है।

फिलहाल अभी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के कारण की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। आग बुझाने के बाद इसकी जांच की जाएगी। दमकल अधिकारी ने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top