गुरुग्राम में धड़ाधड़ काटे 13 हजार से ज्यादा चालान, करोड़ों का जुर्माना वसूला; ये गलतियां पड़ती हैं भारी

 गुरुग्राम। साइबर सिटी में यातायात नियमों की अनदेखी लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यातायात पुलिस ने एक सप्ताह के दौरान 13,195 चालान कर 1.84 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।

पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक कार्रवाई लेन अनुशासन तोड़ने और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई।

यातायात पुलिस द्वारा एक से 7 जून तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 1,584 चालान लेन बदलने और 1,365 चालान रॉन्ग साइड ड्राइविंग के किए गए।

इसके अलावा बिना हेल्मेट वाहन चलाने, पिलियन राइडर के हेल्मेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस अवधि में कुल 1 करोड़ 84 लाख 85 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक विभिन्न संस्थानों के सहयोग से 800 से अधिक ट्रैफिक मार्शल तैयार किए जा चुके हैं।

दो लाख रुपये से अधिक के लंबित चालान

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस ने दो लाख रुपये से अधिक की लंबित चालान राशि वाले एक कैंटर को इंपाउंड कर लिया। रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान यातायात निरीक्षक रामकिशन की टीम ने एक कैंटर को जांच के लिए रोका।

वाहन के दस्तावेज और चालान रिकार्ड की जांच करने पर उस पर कुल 13 चालान लंबित पाए गए। जांच में सामने आया कि वाहन पर कुल 2 लाख 6 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि बकाया थी।

इसके अलावा चालक वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई करते हुए कैंटर को इंपाउंड कर खड़ा करा दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top