
गुरुग्राम। दिल्ली से एनसीआर के सभी प्रमुख शहरों और पानीपत, करनाल, गुरुग्राम, अलवर, बुलंदशहर, हापुड़, खुर्जा और मेरठ की दूरी को समेटकर 30 मिनट करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए नमो भारत के नए काॅरिडोर, आर्बिटल रेल नेटवर्क और हाईस्पीड रेल यानी बुलेट ट्रेन के प्रस्तावों पर मंगलवार को होने वाली एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में मुहर लग सकती है। इसके अलावा रीजनल मूवमेंट के लिए हेली-टैक्सी सेवाओं को भी हरी झंडी मिल सकती है।
योजना के बारे में विस्तार से जानें
दरअसल, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के बाद अब दिल्ली-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-नीमराणा-अलवर और दिल्ली-पानीपत-करनालसमेत कुल आठ नमो भारत कॉरिडोरों को तेजी से पूरा करने की योजना है। लंबी दूरी और कम स्टॉपेज वाली सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए अलग से स्पेशल मास ट्रांजिट रेल सिस्टम लाने पर भी चर्चा होगी।
आर्बिटल रेल बिना रुके सीधे दिल्ली को एनसीआर की बाहरी टाउनशिपों से जोड़ेगी।यह पूरी योजना लागू होने पर गुरुग्रामवासियों को सबसे बड़ा फायदा मिलेगा। खासकर गुरुग्राम से दिल्ली, अलवर, नीमराणा और पानीपत-करनाल की यात्रा काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगी।
क्या-क्या है प्रस्ताव?
- टियर-1 : गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत जैसे शहरों के बीच आधे घंटे में सफर तय होगा। सुपरफास्ट और एक्सप्रेस मास ट्रांजिट रेल के जरिए ये हाईस्पीड कनेक्टिविटी दी जाएगी।
- टियर-2 : जींद, करनाल, हापुड़, बुलंदशहर को इंटरसिटी ट्रेनों के जरिए एक घंटे की कनेक्टिविटी के दायरे में लाया जाएगा।
- टियर-3 : अलवर, पानीपत या मेरठ के बाहरी इलाकों को रैपिड रेल यानी नमो भारत ट्रेन से कनेक्ट करके, एक्सप्रेसवे और चौड़ी सड़कों के नेटवर्क के जरिये कार या सड़क मार्ग से अधिकतम दो से तीन घंटे में दूरी तय करने का लक्ष्य है।

एनसीआर में कैसे घटेगी ‘दूरी’?
- एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में दिल्ली-पानीपत-करनाल, दिल्ली-अलवर, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद रैपिड रेल काॅरिडोर पर फोकस रहेगा।
- दिल्ली-मेरठ काॅरिडोर के बाद अब दिल्ली-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-नीमराणा-अलवर और दिल्ली-पानीपत-करनाल जैसे आठ नमो भारत काॅरिडोर के निर्माण को गति दी जाएगी।
बता दें कि बैठक में लंबी दूरी और कम स्टाॅपेज वाली सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए एक स्पेशल मास ट्रांजिट रेल सिस्टम लाने पर भी चर्चा होगी। आर्बिटल रेल बिना रुके सीधे दिल्ली और बाहरी एनसीआर टाउनशिप को जोड़ेंगी।
बैठक में खास फोकस इन कॉरिडोरों पर रहेगा
- दिल्ली-पानीपत-करनाल
- दिल्ली-अलवर
- दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद
- दिल्ली-गुरुग्राम-शाहजहांपुर-नीमराणा-अलवर

