
गुरुग्राम। हरियाणा के कृष्ण कुमार ने जापान एशियाई खेलो के लिए क्वालिफाई किया। भिवानी के कृष्ण कुमार ने 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक के साथ एशियाई खेलो में जाने वाले भारतीय दल में अपना नाम शामिल किया है।
प्रदेश के 9 एथलीट ने भारतीय दल में बनाई जगह
भुनेश्वर में 24 से 28 जून तक खेली गई 65वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रदेश के 9 एथलीट जापान का टिकट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 38 पुरुष और 32 महिला एथलीट शामिल हुई थीं।
पुरुष वर्ग में कृष्ण कुमार हरियाणा के अकेले एथलीट रहे हैं, जिन्होंने जापान का टिकट प्राप्त किया है। शेष बचे 31 एथलीट में 2 ने पदक जीते हैं लेकिन वह एशियाई खेलो में जाने वाले भारतीय दल में शामिल नहीं हो सके।
कृष्ण कुमार के अलावा प्रदेश की किरण पहल ने 400 मीटर दौड़ और पूजा ने 800 मीटर दौड़ व मनप्रीत कौर ने शाटपुट तथा पूजा ने हाई जंप, सीमा कालीरमन ने डिस्कस थ्रो, सान्या यादव ने डिस्कस थ्रो, निधि रानी ने डिस्कस थ्रो, पूजा ने हैप्टाथलान स्पर्धा में जापान का टिकट हासिल करने में कामयाब रही है। 20वें एशियाई खेले 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची शहर में आयोजन होने है।

