
गुरुग्राम। पूरे देश में चर्चित पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड से मिलता-जुलता मामला अब हरियाणा के गुरुग्राम में भी सामने आया है। यहां एक एक युवक ने प्रेमिका के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पत्नी की हत्या के बाद शव को बाथरूम में छिपाया गया।
पुलिस की जांच के अनुसार, शादी के सिर्फ 3 महीने बाद अंकित ने साजिश रचकर 21 मई को पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को बाथरूम में छिपा दिया। गुरुग्राम पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपित पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों को शनिवार रात मानेसर के पास से पकड़ा दबोचा है। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे।दोनों को 5 दिन की रिमांड पर लिया
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपी पति की पहचान मानेसर के अंकित और प्रेमिका की पहचान झज्जर के गांव औरंगाबाद की रजनी देवी के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दोनों को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया। दोनों से वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।रेवाड़ी के हंसाका गांव की रहने वाली मधु की शादी 19 फरवरी को मानेसर गांव के अंकित भगत के साथ हुई थी। मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने और पति पर ही मधु की हत्या का आरोप लगाया था।
तीन साल से चल रहा था अफयर
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित अंकित व रजनी का पिछले तीन साल अफेयर चल रहा था। रजनी पिछले काफी समय से मानेसर में किराये पर रह रही थी। अंकित 21 मई को साजिश के तहत अपनी पत्नी मधु को रजनी के किराये के कमरे पर ले गया। वहां पर मधु की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों उसे बाथरूम में बंद कर फरार हो गए। हत्या की वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार आरोपित दो महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से लेकर आया था।
यह भी पढ़ें- शादी के 3 महीने बाद खौफनाक अंत: गुरुग्राम में पत्नी की हत्या कर बाथरूम में छिपाया शव, प्रेमिका संग पति गिरफ्तार
दोनों भाग गए थे नेपाल
बता दें कि वारदात के बाद अंकित व रजनी हरिद्वार चले गए और वहां से नेपाल भाग गए। ये दोनों 30 जून को ही भारत वापस लौटे थे और मानेसर क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस को भनक लगते ही दोनों दबोचे गए।

