
गुरुग्राम। अशोक विहार फेज-3 निवासी रक्षित यादव भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (आइएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।
रक्षितकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। रक्षित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शंकर विहार स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एयरफोर्स स्कूल, गुरुग्राम और कर्नल सेंट्रल अकादमी से पढ़ाई पूरी की।
12वीं के बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने पुणे स्थित एनडीए खडकवासला में तीन वर्ष और आईएमए देहरादून में एक वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया। अब वह भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट देश की सेवा करेंगे।

