
गुरुग्राम। जयपुर-दिल्ली हाईवे पर नरसिंहपुर के पास गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे एक रोडवेज बस के अचानक खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया। बस लोहे वाले पुल के पास बंद पड़ गई थी, जिसके चलते करीब चार किलोमीटर तक पीछे की तरफ वाहनों की कतारें लग गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे जयपुर से गुरुग्राम की तरफ जा रही एक रोडवेज बस अचानक खराब हो गई। उसके बंद होने से पीछे से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए। बस बीच सड़क पर खड़ी होने से पीछे आने वाले वाहनों की कतार लग गई। देखते ही देखते जाम करीब चार किलोमीटर तक पहुंच गया।
इस दौरान सैकड़ों वाहन चालक और यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे। वाहनों की कतार द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि खराब बस को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही यातायात पूरी तरह सुचारू कर दिया जाएगा।

