Bharat Bhhagya Viddhaata के टाइटल में था जॉन अब्राहम का बड़ा हाथ, Kangana Ranaut ने कहा- ‘बिना पैसे लिए…’

ई दिल्ली। इमरजेंसी के बाद अब कंगना रनौत एक और अहम मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रही हैं। उनकी देशभक्ति फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बीते दिनों ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। हालांकि, इस बीच ही कंगना रनौत ने ट्रेलर लॉन्च पर जॉन अब्राहम से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने ‘देसी ब्वॉयज’ एक्टर के फैंस को प्राउड महसूस करवाया।

जॉन अब्राहम से कंगना रनौत ने मांगी थी मदद

‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च पर कंगना रनौत ने बताया कि कि उनकी देशभक्ति फिल्म का टाइटल पहले ‘नर्सेस ऑफ कामा’ था, लेकिन जब उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें इंडिया की करुणा वाली भावना इतनी स्ट्रॉन्ग लगी कि उन्होंने मन में यह ठान लिया था कि वह इस फिल्म का टाइटल बदलकर ‘भारत भाग्य विधाता’ रखेंगी, लेकिन ऐसा करना मुमकिन नहीं था, क्योंकि यह टाइटल पहले से जॉन अब्राहम (John Abraham) के पास रजिस्टर था।

जब कंगना को यह बात पता चली तो उन्होंने दो बार नहीं सोचा और एक्टर को फोन मिला दिया। कंगना रनौत ने ट्रेलर लॉन्च पर कहा, “मैंने जॉन सर को फोन किया और उन्होंने एक ही दिन में हमें ये टाइटल दे दिया… वो भी बिना कोई पैसा लिए! हम उनके बहुत आभारी हैं।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top