
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस बीच डीएमआरसी और पीडब्ल्यूडी की ओर से चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी ली।
इस दौरान सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस बीच स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
दिल्लीवासियों के लिए हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी नए विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, और इन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए हमारी सरकार 24×7 मिशन मोड में कार्य कर रही है।

