HBSE Result 2026 12th Topper: रेवाड़ी की दीपिका ने हरियाणा में किया टॉप, 500 में से हासिल किए 499 मार्क्स

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से मंगलवार शाम को जारी किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिले की रहने वाली दीपिक पुत्री अशोक कुमार ने प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है।

दीपक ने कला संकाय में 499 अंक हासिल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हिंदी, भूगोल, राजनीतिक शास्त्र व सीपीयू विषय में शत प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 99 और गणित विषय में 90 अंक हासिल किए हैं।

वह वर्तमान में जिले के गांव चिन्हड़ स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत थी। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय व गांव में खुशी का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top