आरडीसी के तनिष्क शोरूम में सेल्समैन ने दोस्त संग की थी चोरी, पुलिस ने की पहचान; आज भी होगा स्टॉक ऑडिट

 गाजियाबाद। आरडीसी स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में हुई गहनों की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला है। फरार सेल्समैन नितिन वर्मा के साथ वारदात में शामिल उसके साथी की पहचान कर ली गई है।

पुलिस अब दोनों आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं चोरी हुए गहनों की वास्तविक कीमत का पता लगाने के लिए शुक्रवार को शुरू हुआ स्टाक आडिट आज भी जारी रहेगा।

पुलिस ने शोरूम सेल्समैन नितिन वर्मा के साथ सीसीटीवी फुटेज में उसके साथ दिखाई देने वाले युवक की पहचान कर ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपित युवक मोदीनगर का रहने वाला है और नितिन का परिचित है।

नितिन गया था अंदर साथी बाहर कर रहा था वेट

दोनों की लोकेशन और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब 7:17 बजे नितिन अपने साथी के साथ शोरूम पहुंचा था।

नितिन चाबी से शटर खोलकर अंदर दाखिल हुआ, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। करीब 15 मिनट बाद दोनों वहां से निकल गए।

इसके बाद सुबह ड्यूटी पर पहुंचे गार्ड ने शटर खुला देखा तो चोरी का पता चला। 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल पाया है कि शोरूम से कितने लाख के गहने चोरी हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top