इंदिरापुरम में नाले में गिरीं बुजुर्ग महिला, देवदूत बने पड़ोसियों ने बचा ली जान; गाजियाबाद निगम पर उठे सवाल

साहिबाबाद। इंदिरापुरम में नगर निगम की लापरवाही से एक बुजुर्ग महिला की जान पर बन आई।अभयखंड-1 एचआइजी फ्लैट निवासी सीता देवी (72)घर से सुबह मंदिर के लिए निकलीं लेकिन घर के बाहर नाले में गिर गईं।

पड़ोस के लोगों ने उनको देखा और तुरंत नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। लकड़ी की सीढ़ी लगाकर महिला को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया है।

निगम ने 15 दिन पहले की थी खोदाई

पड़ोसी प्रमोद तिवारी ने बताया कि नगर निगम ने 15 दिन पहले खोदाई कराई थी। तब से नाले का काम ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top