गुरुग्राम के झुंड सराय में गोदाम में लगी आग, बुझाने के प्रयास जारी; कोई जनहानि नहीं

नई दिल्ली। हरियाणा के गुरुग्राम के झुंड सराय इलाके में मंगलवार देर रात एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने का अभियान लगातार जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top