किंगडम ऑफ ड्रीम्स में 5 साल में तीसरी बार लगी आग, बैंक्वेट हॉल जलकर हुआ खाक; जांच शुरू

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। दमकल विभाग को करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल अधिकारियों के अनुसार आग परिसर के बैंक्वेट हॉल में लगी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

पांच वर्षों से है बंद

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है। करीब पांच वर्षों से बंद पड़ा किंगडम ऑफ ड्रीम्स कभी देश का प्रमुख मनोरंजन और सांस्कृतिक केंद्र था, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और दर्शक कार्यक्रम देखने पहुंचते थे।

पहले भी दो बार लग चुकी है आग गौरतलब है कि किंगडम ऑफ ड्रीम्स में इससे पहले भी दो बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

लगातार तीसरी बार आग लगने की घटना हुई हैं फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार किंगडम ऑफ ड्रीम्स लंबे समय से बंद होने के कारण घटना के समय अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसलिए इस आग में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top