गुरुग्राम के सेक्टर 46 में एक बिल्डिंग में लगी आग, चार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला; सहमे इलाके के लोग

गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इमारत के बेसमेंट में क्लिक क्लीनिक संचालित हो रहा था, जबकि भूतल पर एक कार्यालय बना हुआ था।

बताया गया कि रात को भूतल पर बने कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे भवन में धुआं फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर एक पीजी में मौजूद लोग घबरा गए। आग से कार्यालय में रखा फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया।

चार महिलाओं को सुरक्षित निकाला

आग और धुएं के बीच इमारत के ऊपर पीजी के कमरों में फंसी चार महिलाओं को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

दमकल कर्मी सुधीर सिंह और राय सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से तुरंत दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top