
गुरुग्राम। नगर निगम की ओर से हरसरू गांव में सड़क निर्माण कार्य 22 जून से 25 जुलाई तक किया जाएगा। इस दौरान निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़क मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के अवागमन लिए वैकल्पिक रूट बनाए हैं।
- पटौदी से गाडौली, गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ आने वाले भारी वाहन चालक हयातपुर चौक से दांए मुड़कर सीधा चलकर सती चौक से बाएं मुड़कर सीधा चलकर ऐलान चौक गोलचक्कर से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जाएंगे।
- गाडौली, गुरुग्राम, द्वारका एक्सप्रेसवे से हयातपुर, पटौदी की तरफ जाने वाले भारी वाहन चालक हरसरू चौक से लगभग 1.5 किलोमीटर सीधा ऐलान चौक की तरफ चलकर गोल चक्कर से दाएं मुड़कर सीधा चलकर सती चौक से दाएं मुड़कर हयातपुर चौक से होते हुए पटौदी की तरफ जाएंगे।

