
गुरुग्राम। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण फल-सब्जी की कीमतें पहले ही अधिक हैं और अब सोमवार को तेल की कीमतें बढ़ने के कारण महंगाई बढ़ना तय माना जा रहा है। गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेता श्यामलाल का कहनाहै कि सोमवार को तेल महंगा होने के बाद अब अगले एक-दो दिन में फल-सब्जी के भाव बढ़ जाएंगे।
हालांकि सब्जी मंडी में मौसमी फल व सब्जी भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। फल विक्रेता रामकुमार ने कहा कि यातायात ढुलाई की कीमत बढ़ना तय है। खांड़सा सब्जी मंडी के सचिव यदुराज यादव का कहना है कि गुरुग्राम में हर रोज 8 से 10 हजार क्विंटल फल- सब्जी पहुंचती है।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में फल- हरी सब्जी पंजाब, यूपी और राजस्थान से आती है। वर्षा के मौसम में थोड़ी परेशानी होती है अब कोई कमी नहीं है। यादव ने कहा कि अब तेल के कारण फल-सब्जी की कीमतें बढ़ सकती है।
दो दिन कम हुई कीमत
एक सप्ताह पहले नींबू 200 रुपये किग्रा बिक रहा था और अब नींबू 100 रुपये तक बिक रहा है। हरी मिर्च दो दिन पहले 100 रुपये बिक रहे थी और 80 रुपये प्रति किग्रा मिल रही है। टमाटर 35 से 40 रुपये बिक रहा था और सोमवार को अच्छी क्वालिटी का टमाटर 30 रुपये में मिल रहा था। शहर सब्जी मंडी भाव – गुरुद्वारा रोड

