
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के राजपत्रित अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब यह छुट्टी बुधवार 27 मई 2026 की जगह गुरुवार, 28 मई 2026 को मनाई जाएगी।
मानव संसाधन विभाग (HR Department) द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि राज्य के सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल और अन्य राज्य संचालित कार्यालय 28 मई 2026 को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस दिन कोई सरकारी कामकाज नहीं होगा।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किया गया है। इससे बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन संबंधी कार्यों पर भी इसका असर पड़ेगा।
क्या है वजह
माना जा रहा है कि चांद के sighting को देखते हुए इस तारीख में बदलाव किया गया है। आमतौर पर बकरीद की तारीख हिजरी कैलेंडर के अनुसार तय होती है, जिसके चलते कभी-कभी राज्यों को अवकाश की तारीख में संशोधन करना पड़ता है।

अब 27 नहीं 28 को मिलेगी छुट्टी
हरियाणा सरकार के इस फैसले से लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों को राहत मिली है। कई विभागों में पहले से ही 27 मई को छुट्टी की तैयारी चल रही थी, लेकिन नई अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी को 28 मई की छुट्टी मिलेगी।
राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को इस संबंध में तुरंत निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की confusion न रहे। यह बदलाव केवल हरियाणा राज्य के लिए है। केंद्र सरकार और अन्य राज्यों में बकरीद की छुट्टी अभी भी अपनी-अपनी अधिसूचनाओं के अनुसार ही रहेगी।

