गुरुग्राम में ऐलान मॉल के पास जंगल में मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म करने के बाद हत्या की आशंका

गुरुग्राम। सेक्टर 89 में ऐलान मॉल के पास जंगल में शुक्रवार की देर रात एक महिला की नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने बदबू आने पर सेक्टर 93 पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी थी।

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला की उम्र लगभग 42 साल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 93 चौकी पुलिस ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के लोगों से इसके बारे में जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top