
गुरुग्राम। गुरुग्राम में मानेसर स्थित सहरावन गांव के नजदीक क्राइम ब्रांच पुलिस और गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश बाइक पर सवार थे। ये बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लग गई।
पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करके अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी कर रही है।
शूटरों की पहचान दिल्ली के गांव कंझावला निवासी कर्ण उर्फ रोनी एवं प्रवेश के रूप में की गई। दोनों के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित कई तरह के 10-10 मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले मुंडका में की गई फायरिंग में भी दोनों शामिल थे।

