गुरुग्राम में बेकाबू डंपर ने युवक को रौंदा, पैरों से पहिया गुजरने से दर्दनाक मौत

 गुरुग्राम। गुरुग्राम में केएमपी के पास सुल्तानपुर गांव में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। टक्कर के बाद युवक के पैरों से डंपर का पहिया गुजर गया था।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोडकर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मृत युवक की पहचान हरदोई जिले के अयारी गांव निवासी 29 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में की है। बताया जाता है कि राजेश सोनीपत के कुंडली स्थित विश्वा मील में काम करते थे। इनके साथी वेदराम ने मामले में फरुखनगर पुलिस को शिकायत दी।

लापरवाही से वाहन चलाते हुए मारी टक्कर

मैनपुरी के भडानी गांव निवासी वेदराम ने बताया कि वह 14 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने दोस्त राजेश के साथ कुण्डली से सुल्तानपुर घूमने के लिए आए थे। जब वह केएमपी से उतरकर पैदल जा रहे थे, तब सूरज होटल के पास पीछे से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।

बताया गया कि टक्कर लगने से वेदराम सड़क के किनारे गिर गया, जबकि राजेश के पैरों के ऊपर से डंपर का पहिया निकल गया। चालक वाहन को थोड़ी दूर लेजाकर उसे छोड़कर भाग गया। वेदराम ने एंबुलेंस बुलाकर घायल राजेश को एसजीटी अस्पताल बुडेढा में भर्ती कराया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top