गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी पहल, ICSI के हजारों सदस्यों को मिलेगा बेहतर इलाज

गुरुग्राम। शहर के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी राहत भरी खबर है। गुरुग्राम के सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल और इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेटरीज आफ इंडिया (आईसीएसआई) के बीच समझौता हुआ है। इसका सीधा फायदा आईसीएसआई के हजारों सदस्यों और उनके परिवारों को मिलेगा।

आईसीएसआई, कारपोरेट मामलों के मंत्रालय भारत सरकार के अधीन काम करने वाली संस्था है। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में हुए इस समझौते के तहत अब सदस्यों को समय पर स्वास्थ्य जांच, बीमारी की शुरुआती पहचान और सही चिकित्सा सलाह आसानी से मिल सकेगी।

कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

अस्पताल और आईसीएसआई मिलकर स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। अस्पताल के संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. वीके गुप्ता ने कहा कि आज के समय में सिर्फ इलाज नहीं, समय पर जांच और बचाव की जानकारी भी जरूरी है।

इस साझेदारी से कारपोरेट क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों और उनके परिवारों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचेंगी।

इस अवसर पर आइसीएसआइ अध्यक्ष पवन चंडक, पूर्व अध्यक्ष व परिषद सदस्य सीएस धनंजय शुक्ल, सचिव सीएस आशीष मोहन, संयुक्त निदेशक डा. राजेश गुप्ता, संजीवन पी. और अस्पताल के बिजनेस व आपरेशन प्रमुख देवेंद्र यादव मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top