
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में आग चले रहे ट्रक में पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप टकरा गई। हादसे में पिकअप का चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
मृतक चालक की पहचान अलीगढ़ के थाना दिल्ली गेट अंतर्गत नंदनवन रोड निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हादसे का कारण पिकअप चालक द्वारा तेज रफ्तार से वाहन चलाने से अनियंत्रित होना बताया है।

