‘पतियों के लिए न कानून, न आयोग’; पाेस्‍टर लेकर धरना पर बैठा प्रताड़‍ित पत‍ि, कहा-शादी मत करना

हाजीपुर। पुरुष प्रधान समाज में अक्सर महिलाओं की प्रताड़ना की खबरें सामने आती हैं, लेकिन वैशाली में मामला उल्‍टा है। 

एक पति अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से इस कदर टूट चुका है कि वह अब मरने की दुआ मांग रहा है और पुरुषों से शादी नहीं करने की अपील कर रहा है।

पीड़‍ित पत‍ि शैलेश कुमार हाथ में पोस्‍टर लेकर चौक पर बैठ गए। उन्‍हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। अब इसकी चर्चा हो रही है।

राजेंद्र चौक पर पोस्टर लेकर बैठा पति

हाजीपुर के राजेन्द्र चौक पर हाथ में पोस्टर लिए बैठे इस व्यक्ति का नाम शैलेश कुमार है, जो मुजफ्फरपुर जिले के पताही का रहने वाला है।

पोस्टर में लिखा है- अगर पत्नी अच्छी मिली तो जीवन स्वर्ग जैसा लगेगा, लेकिन अगर पत्नी गलत मिल गई तो जीवन नरक लगने लगेगा।

शैलेश ने बताया कि 2018 में उसकी शादी हाजीपुर के पोखरा मोहल्ले में हुई थी। शादी के एक साल बाद तक सब ठीक था, लेकिन फिर पत्नी और ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती क्योंकि उसके पास पक्का मकान और पैसे नहीं हैं। इस कारण वह परेशान हो गया है।

(पोस्‍टर लेकर बैठे युवक को देखते लोग।

झूठ बोलकर कराया समझौता, पिटाई भी करवाई

शैलेश ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद को लेकर 2023 में फैमिली कोर्ट में केस किया, लेकिन पत्नी के भाइयों ने झूठ बोलकर समझौता करवा लिया।

पत्नी ने अपने भाइयों और मोहल्ले के लड़कों से उसकी पिटाई करवाई और पार्टनरशिप में खोले गए दुकान से भी बेदखल कर दिया।

पहली शादी छिपाकर की दूसरी शादी

शैलेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने धोखा देकर शादी कराई और यह नहीं बताया कि उसकी पत्‍नी की पहले भी एक शादी हो चुकी है।

उसने कहा कि उसकी पत्नी चार बार घर से भाग चुकी है और वह दर-दर की ठोकर खा रहा है। हाजीपुर शहर में बीच सड़क बैठा शैलेश न सिर्फ मरने की दुआ मांग रहा है, बल्कि लोगों से शादी नहीं करने की अपील भी कर रहा है।

उसने कहा कि इस देश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के लिए कानून और आयोग है, लेकिन पतियों पर होने वाले अत्याचार के लिए न तो कोई कानून है और न ही कोई आयोग।

पीड़ित पति अब न्याय की गुहार लगा रहा है। बड़ा सवाल है कि पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इस पति को न्याय कैसे मिलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top