पलामू में मृतका ऋचा मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च, दहेज हत्या के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश

 मेदिनीनगर (पलामू)। शहर में मृतक ऋचा मिश्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार देर शाम बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए और पूरे शहर में न्याय की आवाज गूंज उठी।

कैंडल मार्च शहर के विभिन्न इलाकों से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर “ऋचा को इंसाफ दो” और “दहेज हत्या बंद करो” जैसे नारे लगाए और अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दहेज जैसी सामाजिक कुरीति आज भी समाज में गहराई तक फैली हुई है, जिसके कारण कई बेटियों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

इस दौरान पूरे शहर का माहौल भावुक और आक्रोशपूर्ण रहा। लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर ऋचा मिश्रा को श्रद्धांजलि दी और समाज से दहेज प्रथा को समाप्त करने की अपील की।

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे, जिनमें शर्मिला वर्मा, मधु मालिनी, ग्रेसी मिश्रा, रानू सिन्हा, मंजू चंद्रा, अमितू सिंह, फरहा नाज, रिया सिंह, अंकिता वर्मा, चंदा देवी, उषा माखड़िया, कंचन मैम, वंदना श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा, राजा सिंह, पार्थ मिश्रा, रॉकी मिश्रा, विवेक वर्मा और मनीष दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top