बैंकों में पांच दिन तक कामकाज प्रभावित रहेगा, स्टेट बैंक में 25-26 मई को हड़ताल; ग्राहक रहें अलर्ट

 रांची। स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक अलर्ट हो जायें। क्योंकि पूरे देश के बैंक कर्मचारी 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। जिसके कारण केवल दो दिन नहीं बल्कि पांच दिन तक बैंक के कामकाज प्रभावित होंगे।

23 मई को चौथा शनिवार है, 24 को रविवार। 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल और 27 मई बुधवार को बकरीद की छुट्टी है। आल इंडिया स्टेट बैंक आफ इंडिया फेडरेशन ने बैंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी और 16 लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है।

फेडरेशन के महासचिव एल चंद्रशेखर ने कहा कि प्रबंधन के साथ बार-बार चर्चा के बाद भी कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को होने वाली असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं, लेकिन हम यह कदम कर्मचारियों के न्यायपूर्ण अधिकार के लिए अनिवार्य है।

कर्मचारियों के हड़ताल की मुख्य मांगे

  • एनपीएस में सुधार-नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत फंड मैनेजर बदलने का विकल्प देना
  • भर्ती पर रोक-पिछले तीन दशकों से मैसेंजर और कुछ वर्षों से सशस्त्र गार्ड की भर्ती न होने का विरोध
  • नई बहाली-कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए नई बहाली सुनिश्चित हो
  • वेतन समानता- 12वें द्विपक्षीय समझौते के बाद वेतन विसंगति और स्पेशल पे मुद्दा
  • आउटसोर्सिंग का विरोध- स्थायी नौकरियों के आउटसोर्सिंग का विरोध
  • सुरक्षा और कामकाजी स्थितियां-बैंक में सुरक्षा की कमी और कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध
  • एचआरएमएस की खामियों को दुरूस्त करने की मांग
  • क्रास सेलिंग के नाम पर मिस सेलिंग बंद करने की मांग

क्यों प्रभावित रहेगा 5 दिन काम?

  • 23 मई: चौथा शनिवार (बैंक अवकाश)

24 मई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

25 मई: राष्ट्रव्यापी हड़ताल

26 मई: राष्ट्रव्यापी हड़ताल

27 मई: बकरीद (सार्वजनिक अवकाश)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top