रायबरेली में बीमार पिता को कंधे पर लादकर ब्लक बैंक ले गया बेटा, DM ने CMS से मांगा जवाब

रायबरेली। लगातार दूसरे दिन सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर जिला अस्पताल की अव्यवस्था का वीडियो प्रसारित हो रहा है।

पहले दिन प्रसारित वीडियो में एक मरीज फर्श पर लेटा था तो दूसरे दिन वृद्ध बीमार पिता को बेटा कंधे पर ले जा रहा है। ये वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले को डीएम ने संज्ञान लिया और सीएमएस से जवाब मांगा है।

महराजगंज के साेथी के शिवप्रसाद की तबीयत खराब थी। उनका बेटा शिवप्रसाद को लेकर क्षय रोग विभाग दिखाने आया था, वहां से उसे जांच कराने के लिए ब्लड बैंक जाना था, लेकिन पिता चलने में असमर्थ थे। कुछ देर तो वह इधर उधर व्हील चेयर खोजता रहा, लेकिन उसे नहीं मिली।

बिना देरी किए बेटे ने अपने पिता को कंधे पर बैठाकर ब्लड बैंक जाने लगा। यह देख किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। हालांकि, क्षय रोग विभाग से ब्लड बैंक तक कुछ दूरी है, इसे जाते समय स्वास्थ्य कर्मियों ने भी देखा, लेकिन किसी ने व्हील चेयर या स्ट्रेचर देने की जहमत नहीं उठाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top