
गुरुग्राम। साइबर सिटी में यातायात को अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा शंकर चौक पर शुरू किया गया नया ट्रैफिक ट्रायल पहले ही दिन जाम की वजह बन गया।
पहले शिव बिल्डिंग के सामने संचालित यू-टर्न को बंद कर डीएलऍफ साइबर पार्क के सामने यू-टर्न खोला गया, लेकिन इसके शुरू होते ही सोमवार सुबह शंकर चौक और आसपास का पूरा इलाका जाम की चपेट में आ गया।

वाहन चालकों का कहना है कि नए यू-टर्न पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ जाने से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई, जिसका असर पूरे शंकर चौक क्षेत्र पर दिखाई दिया।

कई वाहन चालकों ने बताया कि शंकर चौक से लेकर राजीव चौक तक लंबा जाम लगा रहा, जबकि दूसरी ओर साइबर सिटी होते हुए सिकंदरपुर तक भी यातायात प्रभावित रहा।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था फिलहाल ट्रायल के तौर पर लागू की गई है।


