संतकबीर नगर में पारिवारिक कलह से विवाहिता ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

संतकबीर नगर। कोतवाली खलीलाबाद थानांतर्गत जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा गांव में पारिवारिक कलह में एक विवाहिता ने शुक्रवार करीब दस बजे छत की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, कोतवाल और कांटे चौकी की पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

लहुरादेवा गांव निवासी मेनका देवी (30) पत्नी देवनारायण का शव शुक्रवार लगभग 10 बजे उनके कमरे में छत में लगे हुक में दुपट्टे से लटका हुआ देखा गया। मेनका के पति देवनारायण ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी।

घटना की जानकारी होते ही कांटे चौकी प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी ,कोतवाल जय प्रकाश दुबे और क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर लहुरादेवा पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली ।परिजनों ने बताया कि मेनका का मायका दुधारा क्षेत्र के ग्राम सुम्हा में था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top