
इटवा, (सिद्धार्थनगर)। महिला निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा करने से अफरा-तफरी मच गई है। घटना इटवा थाना क्षेत्र के सोननगर गांव की है। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। करीब एक घंटे बाद महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया।
गांव में जल निगम विभाग द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को करीब 11 बजे दीपा नाम की महिला टंकी पर चढ़ गई और शोर मचाने लगी। देखते ही भीड़ जुटने लगी। महिला का कहना था कि उनके पति एक अन्य महिला काे अपना लिया है और उसे अपने साथ लेकर कहीं चला गया है।
पति को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी हुई है। तेज धूप में महिला टंकी पर नीचे ग्रामीणों की भीड़ जमी हुई है। थोड़ी देर में मुकामी पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस द्वारा महिला को नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया जाने लगा, पर महिला काफी देर तक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुई।
उसका कहना है कि जब तक उसके पति को नहीं बुलाया जाता है, वह नीचे नहीं उतरेगी। करीब एक घंटे तक असमंजस की स्थिति बनी रही। पुलिस ने समझाते हुए आश्वस्त किया कि नीचे उतर आओ, पति को बुलाया जाएगा। काफी कोशिशों के बाद महिला उतरने को तैयारी हुई और फिर सुरक्षित नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पानी की टंकी पर महिला के चढ़ने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम गई। समझा-बुझाकर महिला को नीचे उतार लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

