सिरसा पुलिस का नशे पर प्रहार, सुरतिया गांव से 7 ग्राम हेरोइन के साथ केवल सिंह गिरफ्तार

रोड़ी। जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने गांव सुरतिया क्षेत्र से एक युवक को 7 ग्राम 21 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान केवल सिंह निवासी गांव सुरतिया जिला सिरसा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव सुरतिया क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी देखकर अचानक खिसकने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 7 ग्राम 21 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंपी गई है उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top