सीतापुर में चचेरे भाई की हत्या कर बक्से के नीचे छिपाई लाश, बंद मकान में खून से लथपथ मिला शव

बिसवां (सीतापुर)। शहरी सराय में शुक्रवार देर रात को बंद पड़े मकान में 12 वर्षीय बालक का खून से लथपथ शव मिला। शव के ऊपर दो बक्से रखे थे। बालक के पिता ने अपने भतीजे पर हत्या का मुकदमा लिखाया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि कुकर्म के बाद बालक की हत्या की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पांच बजे घर से हो गया था लापता

शहरी सराय निवासी अल्तमश शुक्रवार शाम करीब पांच बजे घर से लापता हो गया था। परिवारजन ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनके पिता हमीद ने अपने भाई मो. कमर के बंद पड़े मकान में छत के रास्ते से जाकर तलाश की तो बेड के नीचे अल्तमश का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
शव को छिपाने के लिए ऊपर दो बक्से रखे थे। हमीद ने बताया कि उनके भाई मो. कमर बेंगलुरु में रहते हैं, जबकि उनके बेटे मुदस्सिर व अब्दुल्ला गांव में ही रहते हैं। घटना के समय अब्दुल्ला अपने मामा के यहां गया था और घर पर केवल मुदस्सिर मौजूद था। बताया कि मुदस्सिर ने ही अल्तमश की हत्या करके शव छिपाया और भाग गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top