
रोहतक। रोहतक जिले में कांग्रेस विधायक के दफ्तर पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। महम विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर कई गोलियां चलीं, जिससे उनके ऑफिस के शीशे टूट गए। महम पुलिस स्टेशन के ठीक सामने है कांग्रेस विधायक बलराम दांगी का कार्यालय मौजूद है शनिवार सुबह यहां ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। प्रारंभिक जांच में 4 से 5 राउंड फायर करने की बात आई सामने हमलावरों के बारे में अभी नहीं लगा कोई सुराग, कैमरा फुटेज खंगाल रही है पुलिस। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने हवाई फायरिंग की घटना से कानून व्यवस्था पर भी सवाल।

