फरीदाबाद

फरीदाबाद, हरियाणा

बेटी बचाओ अभियान व पंजाबी फैडरेशन 14 जून को सामूहिक विवाह समारोह करेंगे

बेटियों के विवाह के बाद एक वर्ष तक संस्था उन्हें हर त्यौहार पर शगुन देगी जोकि एक अलग पहल है फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान व पंजाबी फैडरेशन की मीटिगं सैक्टर 10 कार्यालय में वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्मपन हुई। कार्यक्रम में बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि दोनों सस्थायें मिलकर 14 जून को लक्ष्मी नारायण मन्दिर सैक्टर 14 में जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक 2 बेटियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है तब तक कुछ और बेटियाँ भी आ सकती हैं। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था पहली बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने जा रही है इस कार्यक्रम को बहुत ही धूमधाम से शहर की जनता के सहयोग से किया जायेगा। आज़ाद ने कहा वासुदेव अरोड़ा जी के आग्रह पर बेटियों के विवाह के बाद एक वर्ष तक बेटियों को सभी त्यौहारों पर शगुन हमारी संस्था द्वारा दिया जायेगा जोकि एक अलग पहल है।  पंजाबी फैडरेशन फरीदाबाद के अध्यक्ष वासुदेव अरोड़ा ने बताया कि हम प्रत्येक वर्ष में दो बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम किया करेंगे और जितनी भी बेटियाँ आयेंगी समाज के सहयोग से सबका विवाह हमारी संस्था करायेगी। उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य के लिये शहर के बहुत लोग सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप अच्छे और सच्चे मन से कोई भी कार्य करेंगे तो सहयोगीयों की कोई कमी नही है। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रम विधिवत, भव्य व हिन्दू रिति रिवाजों से किया जायेगा। इस मौके पर रमेश मक्कड़, अरविन्द बावा, वासुदेव अरोड़ा, हरीश चन्द्र आज़ाद, जगदीश भाटिया, अशोक भाटिया, विनोद सहगल, चन्द्र मोहन स्वामी, मंगू जी, मुंजाल जी, किशन भटेजा और जवाहर लाल उपस्थित थे।

टॉप न्यूज़, फरीदाबाद, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा

मार्केटिंग बोर्ड ने जिले की मंडियों का दौरा कर लिया सरसों की हो रही खरीद का जायजा

फरीदाबाद– मार्केटिंग बोर्ड के जोनल एडमिनिस्ट्रेटर आशुतोष राजन ने जिले की मंडियों का दौरा कर सरसों की हो रही खरीद

टॉप न्यूज़, फरीदाबाद, लेटेस्ट न्यूज़, हरियाणा

फरीदाबाद में अवैध खनन पर रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

– सूरजकुंड और बड़खल क्षेत्र में सक्रीय रही जांच टीम – दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई फरीदाबाद, 26 मार्च।  उपायुक्त (डीसी) विक्रम

फरीदाबाद, लेटेस्ट वीडियो, हरियाणा

पुलिस की लापरवाही और बल्लभगढ़ में महिला डॉक्टर की दिन दहाड़े हत्या,10 घंटे तक कमरे में पड़ा रहा शव, पति और देवर पर हत्या का आरोप

बल्लभगढ़ शहर के विष्णु कॉलोनी में दिनदहाड़े एक महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या कर दी गई। 34 वर्षीय डॉ.प्रियंका की

Scroll to Top